---Advertisement---

500+ Breakup Shayari In Hindi | ब्रेकअप शायरी

Published On: December 31, 2025
---Advertisement---

ब्रेकअप ज़िंदगी का वह दौर होता है, जहाँ दिल की बातें लफ़्ज़ बनकर आँखों से उतर आती हैं। जब रिश्ता टूटता है, तो दर्द, यादें, ग़ुस्सा और ख़ामोशी सब एक साथ महसूस होते हैं। ऐसे में Breakup Shayari दिल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का काम करती है और अनकहे जज़्बातों को आवाज़ देती है।

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं 500+ Breakup Shayari In Hindi, जो सच्चे एहसासों से भरी हुई हैं। यहाँ आपको दर्द भरी शायरी, उदास शायरी, बेवफ़ाई शायरी, खामोशी और तन्हाई को बयां करती शायरी का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। ये शायरियाँ न सिर्फ़ आपके दिल का बोझ हल्का करेंगी, बल्कि आपको अपने जज़्बात दूसरों तक पहुँचाने में भी मदद करेंगी।

अगर आप प्यार में धोखा खा चुके हैं, किसी अपने से जुदा हुए हैं या बस टूटे दिल की भावनाओं को शब्दों में ढूँढ रहे हैं, तो यह Breakup Shayari Collection आपके लिए ही है। आसान भाषा, गहरे अर्थ और दिल को छू जाने वाले अल्फ़ाज़ सब कुछ एक ही जगह। 💔

Breakup Shayari In Hindi

उनकी तस्वीर को सिने से लगा लेते हैं
इस तरह जुदाई का गम मिटा देते हैं
किसी तरह कभी उनका जिक्र हो जाये तो
भींगी पलकों को हम झुका लेते हैं !!

याद आता है वो प्यार उसका
उस के प्यार को दिल से मिटाऊ कैसे
वो तो औरों के साथ खुश हैं
पर मैं अपना दिल गैरों से लगाऊं कैसे !!

मेरे हाथों से मेरी तकदीर भी वो ले गया
आज अपनी आखिरी तस्वीर भी वो ले गया !!

दिल को न जाने क्यों तोड़ा उसने
बिच राह में ही साथ छोड़ा उसने
जब ऐसे ही जाना था उनको
तो फिर ये रिश्ता क्यों जोड़ा उसने !!

मुझे छोड़कर वह खुश है, तो शिकायत कैसी?
अब उन्हें खुश भी ना देखूं तो ये मोहब्बत कैसी !!

Heart Touching Breakup Shayari

तेरे छोड़ जाने का मुझे कोई गम नही
जा बेवफा तेरे जाने से हम मरेंगे तो नही !!
कहानी अच्छी थी मगर अधूरी रह गई

इतनी मोहब्बत के बाद भी दूरी रह गई !!

बेवफ़ा वक्त था, तुम थे या था मुक्कदर मेरा
बात इतनी ही है की अंजाम जुदाई निकला !!

तेरा नाम लेते ही आँसू गिर जाते हैं
तेरी यादों से दिल के घाव उभर आते हैं !!

आज टूटता एक तारा देखा बिल्कुल मेरे जैसा था
चांद को कोई फर्क नही पड़ा बिल्कुल तेरे जैसा था !!

Breakup Shayari in Hindi

तेरे बाद किसी से दिल नहीं लगाया
जो दर्द मिला तुझसे वो कोई न दे पाया !!

तेरी चाहत में रुसवा यूं सरे बाजार हो गए
हमने ही दिल खोया और हम ही गुनहगार हो गए !!

छोड़ दिया उसने हमें भीगते मौसम में
और हम सोचते रहे वो बरसात में आएगा !!

गम मिला तो रो ना सके खुशी
मिली तो मुस्कुरा ना सके
मेरी जिंदगी भी क्या जिंदगी है
जिसे चाहा उसे पा ना सके !!

गुजारिश हमारी वह मान न सके
मजबूरी हमारी वह जान न सके
कहते हैं मरने के बाद भी याद रखेंगे
पर जीते जी वो हमें पहचान न सके !!

Breakup Shayari in English

Tujhe khokar bhi tujhse mohabbat karate rahe
Dil toot gaya magar tujhape marate rahe.

Tu tha meri duaon ka hissa kabhi
Aaj tu meri aankhon ka aansoo ban gaya.

Toote hue dil ki bas yehee daastaan hai
Kabhi hansi thi mohabbat ab sirf gamon ka saamaan hai.

Ab rishta khatm karane ka afsos nahin
jise yaadon mein rakha, vahee apne paas nahin.

Ek tera hee khyaal tha jo apna tha
Baaqi to sab waqt aur haalaat ka dhokha tha.

2 Line Breakup Shayari in English

Tu tha to sab kuch tha, ab kuch bhi nahin
Tere bina ye dil ab dhadakta hee nahin.

Ab na karenge teri yaadon se shikaayat
Tanhai bhi to kabhi kabhi sukoon deti hai.

Mohabbat ab tere naam se darne lagi hai
Dil ki dhadakan bhi ab rukne lagi hai.

Teri yaadon se ab rishta khatm karenge
Dil ko samjha kar ab khud se mohabbat karenge.

Chaahat ka anjaam dhokha hee nikla
Jise apnaya vahee begaana nikla.

 

Breakup Shayari Hindi

 

छोड़ गए हमको वो अकेले ही राहों में
चल दिए रहने वो औरों की पनाहों में
शायद मेरी चाहत उन्हें रास नहीं आई
तभी तो सिमट गए वो गैर की बाहों में !!

तेरी यादो को उन्ही रास्तो पर छोड़ आया हूं
चाह कर भी तुझसे रिश्ता तोड़ आया हूं !!

तेरा नाम लफ्ज़ों में अब नहीं आता
दिल टूटा है अब मुस्कुराना नहीं आता !!

तेरे बिना अब तो जीना नामुमकिन सा लगता है
पर तेरे साथ रहना भी अब मुश्किल सा लगता है !!

हमने वक़्त से बहुत वफ़ा की
लेकिन वक़्त हमसे बेवफाई कर गया
कुछ तो हमारा नसीब बुरा था
कुछ उनका हमसे जी भर गया !!

Sad Breakup Shayari 

खुशनसीब हैं वो लोग जो डर गये
हम ने इश्क किया, और दर्द से भर गये !!

खुशियों का हर रंग जैसे फीका पड़ गया है
दिल का हर कोना दर्द से भर गया है !!

वो मिली भी तो क्या मिली, बन के बेवफा मिली
इतने तो मेरे गुनाह ना थे जितनी मुझे सजा मिली !!

सुकून की तलाश में हम दिल बेचने निकले थे
खरीददार दर्द भी दे गया और दिल भी ले गया !!

वो कहती रही हमें इश्क़ है तुझसे
और दिल किसी और को सौंप दिया उसने !!

Love Breakup Shayari in Hindi

प्यार किया तो बदनाम हो गए
चर्चे हमारे सर ए आम हो गए
ज़ालिम ने दिल भी उसी वक़्त तोडा
जब हम उसके प्यार के गुलाम हो गए !!

गम की परछाइयां यार की रुसवाईयां
वाह रे मोहब्बत! तेरे ही दर्द
और तेरी हो दवाईयां !!

रिश्ता टूटने की खनक अभी तक सुनाई देती है
तेरे जाने के बाद भी खामोशी चीखती है !!

गम ही गम हैं जिंदगी में, खुशी मुझे रास नही
मोहब्बत उसी से हुई जिससे मिलने की कोई आस नही !!

हवा गुजर गई, पत्ते हिले भी नहीं
वो शहर में आए और हमसे मिले भी नही !!

Bewafa Heart Touching Breakup Shayari

बिखरे हुए रिश्ते की कीमत ही क्या
जब तोड़ने वाला ही न जानता हो
बेवफा से प्यार की उम्मीद ही क्या
जब वो निभाना ही न जानता हो !!

हम उस बेवफा को बेइंतहा चाहने लगे थे
हमें क्या पता था कि वो तो हमें सिर्फ आजमाने लगे थे !!

तुम्हारा दिल रखने के लिए
मैने अपनो को गम दिया
अब समझ नही आ रहा है कि
तुमने मुझे क्यो छोड़ दिया !!

जिसकी मोहब्बत में मरने को भी राजी थे हम
आज उसकी बेवफाई ने हमें जीना सीखा दिया !!

वह मिले हमको कहानी बनकर
दिल में रहे प्यार की निशानी बनकर
हम जिन्हे बसा लेते है आँखों के अंदर
वह बाहर निकल जाते है पानी बनकर !!

Miss You Heart Touching Breakup Shayari

याद करते हैं तुम्हे तनहाई में
दिल डूबा है गमो की गहराई में
हमें मत धुन्ड़ना दुनिया की भीड़ में
हम मिलेंगे तुम्हे तुम्हारी परछाई में !!

याद में तेरी आँखें भरता है कोई
हर सांस के साथ तुझे याद करता है कोई
मौत सच्चाई है एक रोज आनी है
लेकिन तेरी जुदाई में हर रोज मरता है कोई !!

रोज़ तेरा इंतज़ार होता है
रोज़ ये दिल बेक़रार होता है
काश के तुम समझ सकते
के चुप रहने वालों को भी प्यार होता है !!

कि मुझे फुर्सत कहां कि मौसम सुहाना देखूं
मैं तेरी यादों से निकलूं तब तो जमाना देखूं !!

इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा
यादें कटती हैं ले-ले कर नाम तेरा
मुद्दत से बैठे हैं ये आस पाले कि
आज आयेगा कोई पैगाम तेरा !!

True Love Breakup Shayari

तेरी यादों को पसन्द आ गई मेरे आँखों की नमी
अब हँसता हूँ तो रुला देती है तेरी कमी !!

गजब का प्यार था उसकी उदास आँखों में
महसूस तक ना होने दिया की, वो बिछड़ने वाला है !!

नादान है दिल मेरा कैसे समझाऊं की
तु जिसे खोना नहीं चाहता, वो तेरा होना नहीं चाहता !!

बस मेरी मोहब्बत ही समझ नही आई उसे
बाकी मेरी हर गलती का हिसाब रखा उसने !!

वादा था मुकर गया, नशा था उतर गया
दिल था भर गया, इंसान था बदल गया !!

Breakup Shayari in Hindi 2 Line

बिछड़ने की इतनी जल्दी थी उसे
ख़ुद को छोड़ गया आधा मुझ में !!

खुद को खोया था तुम्है पाने की चाह में
ना तुम मेरे हुए ना अब हम अपने ही रहे !!

तन्हाई का अब तो हमनशीं बन गया हूँ
तेरे बिना जीना भी सीख गया हूँ !!

टूटा हुआ रिश्ता फिर से जुड़ नहीं सकता
और जुड़ भी जाए तो पहले जैसा नहीं रहता !!

जहां में डूबा था मुझे वही किनारा चाहिए
तू फिर आ मेरे पास मुझे तू दोबारा चाहिए !!

Read Also

Kavita

मेरा नाम कविता है और मैं VipShayari.com पर लिखती हूँ। मुझे शायरी, कोट्स और दिल से जुड़ी भावनाओं को शब्दों में पिरोना बेहद पसंद है। मेरे लेखन का उद्देश्य प्यार, रिश्तों, खुशी और ज़िंदगी के जज़्बातों को आसान और खूबसूरत हिंदी भाषा में पाठकों तक पहुँचाना है। VipShayari.com के ज़रिए मैं ऐसी रचनाएँ साझा करती हूँ जो दिल को छू जाएँ और पढ़ने वालों की भावनाओं से जुड़ सकें।
---Advertisement---

Leave a Comment